{"_id":"65e842c7862bffce700b6231","slug":"administration-and-kda-demolished-illegal-construction-freed-land-worth-rs-22-crore-from-encroachment-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में गरजा बुलडोजर: प्रशासन व केडीए ने ढहाया अवैध निर्माण, कब्जा मुक्त कराई 22 करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में गरजा बुलडोजर: प्रशासन व केडीए ने ढहाया अवैध निर्माण, कब्जा मुक्त कराई 22 करोड़ की जमीन
Wed, 06 Mar 2024 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 06 Mar 2024 03:48 PM IST
सार
Kanpur News: तहसील अफसरों के मुताबिक करीब 22 करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। एसडीएम सदर प्रखर कुमार सिंह ने बताया ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे। अवैध निर्माण करने वालों को हटवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कटरी शंकरपुर सराय में तहसील की टीम ने ग्राम सभा की 22 हेक्टेयर जमीन पर हो गए अवैध कब्जे मंगलवार को ढहाए। तहसील की टीम ने पक्के कब्जों को तोड़कर करीब 22 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। गंगा बैराज के करीब कटरी शंकरपुर सराय में ग्राम सभा की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हो गए है।
विज्ञापन
तहसील की टीम ने मौके पर गुप्त जांच कराई, तो काफी कब्जे मिले। ग्रामसभा की जमीन पर गेट लगाकर पक्के निर्माण हो गए थे। ऐसे में तहसील और केडीए की टीम संयुक्त रूप से चार बुलडोजर लेकर पहुंची। मौके पर सिद्धार्थ गुप्ता का 12 हेक्टेयर, अनीश श्रीवास्तव का छह हेक्टेयर और विमल निषाद के तीन हेक्टेयर समेत 22 हेक्टेयर ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण को ढहाया गया।
विज्ञापन
तीनों अवैध कब्जेदारों की जमीन कटरी शंकरपुर सराय में है। सभी पक्के निर्माण को ढहा दिया गया है। तहसील अफसरों के मुताबिक करीब 22 करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। एसडीएम सदर प्रखर कुमार सिंह ने बताया ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे। अवैध निर्माण करने वालों को हटवाया गया है।
विज्ञापन