{"_id":"6276a851d63e5c6af8255e22","slug":"additional-district-information-officer-of-mahoba-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महोबा के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी निलंबित, फेसबुक पर भगवान परशुराम के लिए की थी अभद्र टिप्पणी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महोबा के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी निलंबित, फेसबुक पर भगवान परशुराम के लिए की थी अभद्र टिप्पणी
Sat, 07 May 2022 10:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भगवान परशुराम पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच चित्रकूट के जिला सूचना अधिकारी को सौंपी गई है। निलंबन अवधि में सतीश कुमार यादव बांदा के जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
तीन मई को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड की थी। इसमें लिखा था कि परशुराम सिर्फ ठाकुरों के नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के दुश्मन हैं। इस पोस्ट के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अमर उजाला में इस प्रकरण की खबर छपने के बाद जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। प्राथमिक रिपोर्ट शासन को भेजी। इस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक शिशिर ने आदेश जारी कर अतिरिक्त सूचना अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन