फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AD Basic scanned the teacher's file

एडी बेसिक ने खंगाली शिक्षक की पत्रावली

Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
AD Basic scanned the teacher's file
कानपुर देहात। राज्य पुरस्कार के लिए गलत शिक्षक के चयन के आरोप में शासन के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच एडी बेसिक कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने बीएसए कार्यालय पहुंच कर चयनित शिक्षक की पत्रावली देखी। शिक्षक को भी जवाब देने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में मलासा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहारी में तैनात अध्यापक नीतू कटियार को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया था। कोरोना के चलते शिक्षकों को ये पुरस्कार नहीं दिया जा सका था। इस बार जिले स्तर में कार्यक्रम आयोजित कर डीएम के हाथों शिक्षक दिवस पर ये पुरस्कार दिया जाना था। शासन ने इसकी सूचना जिले में भेजी थी।
विज्ञापन

इसी बीच पुरस्कार के लिए चुनी गई नीतू कटियार पर छह बिंदुओं पर आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत कर दी गई। इससे शिक्षक को पुरस्कार नहीं दिया गया था। शिकायत कर्ता ने पांच वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक की ओर से किया गया काम, बच्चों के हित में किए गए विशेष कार्यों की जांच करने की मांग की है। शासन ने मामले की जांच एडी बेसिक कानपुर को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को एडी बेसिक ने बीएसए दफ्तर पहुंच कर जांच की। करीब तीन घंटे तक वह बीएसए दफ्तर में अभिलेख खंगालते रहे। उन्होंने शिक्षक को चयनित करने में लगाए गए दस्तावेजों को देखा। संबंधित लिपिक से पत्रावली तलब की। मामले की सुनवाई में शिक्षक को जवाब देने के लिए पत्र दिया गया।

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अध्यापक के खिलाफ शासन में शिकायत हुई है। निदेशालय से इसकी जांच सौंपी गई है। बीएसए से पत्रावली तलब कर ली गई है। वहीं शिक्षक को भी इस बाबत जवाब देने को कहा गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। - राजेश कुमार शाही एडी बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed