फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Actor Raja Chaudhary accused of beating cameraman

Actor राजा चौधरी पर कैमरामैन ने लगाए ये आरोप, चल रही थी फीचर फिल्म की शूटिंग

Sat, 02 Jun 2018 07:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Jun 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
Actor Raja Chaudhary accused of beating cameraman
एक्टर राजा चौधरी
कानपुरः भोेजपुरी फिल्मों के अभिनेता राजा चौधरी ने शुक्रवार को हंगामा किया। नशे में धुत राजा ने पहले नानाराव पार्क में कैमरा मैन को पीटा। फिर बिठूर थाने पहुंचकर हंगामा किया। कल्याणपुर सीएचसी में पुलिस कर्मियों, डॉक्टरों व कर्मचारियो के हाथापाई की। विरोध करने पर अपशब्द कहे, जिससे नाराज डॉक्टर ने उसका मेडिकल करने से मना कर दिया। साथ ही सीएमओ को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता राजा चौधरी मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। उसका अंजाता कालोनी, मेरठ में भी घर है। पुलिस ने बताया कि आकृति इंटरटेटमेंट फिल्मस के बैनर तले भोजपुरी फिल्म संगम रिश्तों की शूटिंग बिठूर में चल रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका राजा चौधरी निभा रहे हैं।
विज्ञापन



26 मई से फिल्म के निर्देशक संजीव चड्ठा और सर्वेश ठाकुर ने टीम के साथ बिठूर में डेरा जमा रखा है। टीम और अभिनेता राजा चौधरी बिठूर के नाराराव पार्क स्थित कॉटेज में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक तहकीकात में पता चला है कि राजा को पहले फिल्म में खलनायक की भूमिका दी गई थी, लेकिन बाद में मुख्य किरदार की भूमिका दी गई। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले राजा ने एक कैमरा मैन के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह काम छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Actor Raja Chaudhary accused of beating cameraman
राजा चौधरी
शुक्रवार शाम कार्टेज में बैठकर राजा ने शराब पी। उसी दौरान शंकर भवन, मोहनी विलेज साकेत नगर. मुंबई निवासी कैमरामैन राजू आर दुबे से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर राजा ने कैमरा मैन को कांच का गिलास फेंककर मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। यूनिट के लोगों के एकजुट होने पर राजा बिठूर थाने पहुंच गया। वहां हंगामा किया। पीछे से थाने पहुंचे कैमरामैन ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। राजा के खिलाफ तहरीर दी।


आरोप लगाया कि शराब और भांग का नशा करने के बाद राजा ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया है। थानाप्रभारी ने फोर्स के साथ राजा और कैमरामैन को मेडिकल व इलाज के लिए कल्याणपुर सीएचसी भेजा। रास्ते में राजा ने पुलिस कर्मियों से बदसलूकी की और गाली-गलौज किया। अस्पताल पहुंचकर राजा ने ड्यूटी पर मौजूद ड़ा. शैलेंद्र सिंह, फार्मेसिस्ट वीपी शुक्ला और कर्मचारी ओम प्रकाश व मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी व हाथापाई की। पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की।


राजा को हंगामा करता देख डॉक्टर ने उसका मेडिकल करने के मना कर दिया। सीएमओ को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर बाद सीओ कल्याणपुर राजेश पांडेय सर्किल और आसपास के थानों की फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए। सीओ काफी देर की मशक्कत के बाद राजा पर काबू पा सके। करीब तीन घंटे तक राजा ने नानाराव पार्क, थाने और अस्पताल में हंगामा किया।

अस्पताल में रखने से किया इनकार
डॉक्टर की राजा चौधरी की स्थिति देख कर उसे अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया। राजा को नशे की हालत में देख सीओ ने डॉक्टर से कहा कि नशा उतरने तक वह राजा को अस्पताल में भर्ती कर लें, लेकिन डॉक्टर ने इनकार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed