{"_id":"59f363814f1c1b8d698b806c","slug":"actor-prithvi-zutshi-disputed-statement-on-ram-mandir-and-tajmahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता पृथ्वी जुत्शी ने कहा, 'कैसे मान लूं कि अयोध्या में ही राम का जन्म हुआ''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी ने कहा, 'कैसे मान लूं कि अयोध्या में ही राम का जन्म हुआ''
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड और टीवी जगत के बड़े कलाकारों में शुमार अभिनेता पृथ्वी जुत्शी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र, राम जन्मभूमि, ताजमहल और प्रदेश में योगी सरकार को लेकर विवादित टिपण्णी कर डाली।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को बताया राजनीतिक
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी ने बनारस को दुनिया का सबसे गंदा शहर बताया। जुत्शी शुक्रवार को आईआईटी कानपुर के कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि-2017 में ड्रामा प्रतियोगिता को जज करने पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को राजनीतिक बताया।
बोले, मोदी जी... मुंबई की बस्तियों में जाकर देखिए कितनी बदबू है। आपका खुद का शहर बनारस वैसे तो दुनिया का सबसे पुराना शहर है लेकिन सबसे गंदा भी है। जब आप जाते हैं तो सफाई हो जाती है लेकिन हकीकत में कुछ नहीं बदलता। जुत्शी यहीं नहीं रुके। आगे उन्होंने मोदी सरकार के मंत्री और नेताओं के साथ शाहरूख खान को भी लपेटे में ले लिया। बोले, सब केवल हाथों में झाड़ूू लेकर फोटो खिंचवाते हैं। जमीन पर कोई भी काम नहीं करता।

कैसे मान लूं कि अयोध्या में ही राम का जन्म हुआ
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी
जुत्शी ने आईआईटी में पत्रकारों से बातचीत में एक और विवादित बयान दे दिया। उन्होंने राम मंदिर को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। बोले, महाभारत का वैज्ञानित तथ्य सबके सामने है लेकिन रामायण का नहीं। इसलिए मैं कैसे मान लूं कि राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ। ये सब राजनीतिक बखेड़ा है। लोग वोट के चक्कर में इन बातों को तूल देते हैं।
योगी-मोदी का राज है किसी को हिंदू बना दें
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी
जुत्शी ने ताजमहल के विवाद पर भी सरकार पर हमला किया। कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार है। ये लोग केवल हिंदू... हिंदू... हिंदू करते हैं। ये तो कुछ भी हिंदू बना दें। जैसे ताजमहल को तेजोमहल बना दिया।