{"_id":"5d9641cc8ebc3e013662b825","slug":"action-will-be-taken-on-onion-storage-kanpur-news-knp517559199","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज के भंडारण पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज के भंडारण पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
प्याज गोदाम का निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। प्याज का शासन के निर्देशानुसार ही भंडारण करें। अधिक भंडारण करने पर कार्रवाई की जाएगी। प्याज आने पर उसे बाजार में भी भेजें ताकि प्याज के दाम स्थिर रह सकें। यह बात एसडीएम ने सब्जी मंडी में प्याज के थोक व्यापारियों से कही।
इन दिनों दाम बढ़ने पर रसोईघर से प्याज गायब हो गई है। प्याज के बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने के लिए शासन की ओर से प्याज के अधिक भंडारण पर रोक लगाई गई है। प्याज का भंडारण देखने के लिए एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने गुरुवार को मंडी सचिव सर्वेश कुमार शुक्ला के साथ बंगरा मार्ग स्थित थोक सब्जी मंडी में प्याज के थोक व्यापारियों के गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुन्ना एंड संस व इंडिया ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिष्ठान बंद मिले।
जबकि जहीरउद्दीन एंड संस के गोदाम में निरीक्षण के दौरान प्याज के 62 पैकेट व सलीम ट्रेडर्स में यहां 26 पैकेट मिले। इस दौरान एसडीएम ने व्यापारियों को निर्देश देकर कहा कि वह शासन द्वारा निर्धारित 50 टन से अधिक प्याज का भंडारण न करें। अगर औचक निरीक्षण में प्याज का अनाधिकृत भंडारण मिला तो कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार लोगों को उचित मूल्य पर प्याज मिल सके, इसके लिए बाजार में प्याज की पर्याप्त आपूर्ति रहे। मुनाफा एक निर्धारित सीमा तक ही स्वीकार किया जाएगा लेकिन मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मंडी निरीक्षक रिपुदमन सिंह गुर्जर, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।