फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action: Video of ACP's scribe taking bribe goes viral

कार्रवाई: एसीपी के मुंशी का घूस लेते वीडियो वायरल, 200 की गड्डी आई नजर, गिरी गाज

Thu, 29 Jul 2021 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Jul 2021 08:39 PM IST
सार

एसीपी गोविंदनगर विकास पांडेय के कार्यालय में तैनात मुंशी (जांच) का रिश्वत लेते हुए वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने उसे निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Action: Video of ACP's scribe taking bribe goes viral
कांस्टेबल और नोट की गड्डी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रिश्वत लेते हुए एक पुलिस कांस्टेबल का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक ओर कांस्टेबल दिख रहा है और दूसरी ओर किसी के हाथ में नोटों की गड्डी नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी गोविंदनगर विकास पांडेय के कार्यालय में तैनात मुंशी (जांच) का रिश्वत लेते हुए वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने उसे निलंबित कर दिया। गुरुवार को सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मी का एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन


जिसमें कुर्सी पर बैठा एक पुलिस कर्मी टेबल के नीचे से 200 रुपये के नोटों की गड्डी लेता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस कर्मी की पहचान गोविंदनगर एसीपी कार्यालय में तैनात जांच मुंशी शिवकांत त्रिपाठी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार मामला बर्रा थाना क्षेत्र के एक दुकान के कब्जे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिसमें दर्ज मुकदमे को निपटाने के लिए मुंशी ने 20 हजार में सौदा किया था। पीड़ित पक्ष ने 200 रुपये की गड्डी टेबल के नीचे से देते हुुए वीडियो बनाया था। शिवकांत काफी लंबे समय से एसीपी कार्यालय में तैनात है। एसीपी विकास पांडेय का कहना है कि वायरल वीडियो काफी पुराना है। मामले की जांच कर रिपोर्ट डीसीपी साउथ को भेजी गई थी। जिसपर शिवाकांत को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed