फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action on cattle keeper in mahoba

तेज हुआ पशुपालकों पर कार्रवाई का सिलसिला, महोबा में 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Jan 2019 08:24 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Jan 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Action on cattle keeper in mahoba
टीन शेड के लिए लगाए गए लोहे के एंगल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में आवारा पशुओं के घूमने पर पशुपालकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का सिलसिला तेज हो गया है। दो दिन के अंदर जिले में सात पशुपालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजे जाने का अभियान तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवारा गायों के मालिकों की पहचानकर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं। साथ ही सभी आवारा पशुओं को दस जनवरी तक गोशालाओं में भेजने के भी आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिले के अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में रामकुंड गोशाला में टीनशेड लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा आवारा पशुओं के चारे के लिए स्टोर रूम का निर्माण कराया जा रहा है। गोशाला में चारों तरफ निर्माण का कार्य तेजी गति से चल रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

शहर में तीन अलग टीमें बनाई गई हैं

जिले में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। नगर के 25 वार्डों में सफाई-नायकों के नेतृत्व में अपने-अपने वार्ड में आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में तीन अलग टीमें बनाई गई हैं। जो बाजार और मुख्य मार्गों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजेंगे।

अधिशासी अधिकारी एलसी सरोज ने आदेश जारी कर सभी को जिम्मेदारी सौंपी है। सफाई निरीक्षक अनीस मोहम्मद को आवारा पशुओं को पकड़ने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जो आवारा जानवरों को पकड़वाने में टीम के साथ सहयोग करेंगे।

सुपरवाइजर राजेश त्रिपाठी को गोशाला में टीनशेड लगाने और चारे के लिए स्टोर रूम का निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाइट इंचार्ज शमीम मोहम्मद को गोशाला मार्ग और गोशाला परिसर को बिजली से रोशन करने की जिम्मेदारी सौंपी है। चारे की व्यवस्था की जिम्मेदारी लेखाकार अरुण शुक्ला को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed