आगरा के इस कारोबारी का फ्लैट सीज, नौ साल पहले पड़ा था आयकर विभाग का छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने सोमवार को आगरा के कारोबारी मनोज अग्रवाल का एमिनेंट एमरॉल्ड स्क्वायर अपार्टमेंट स्थित फ्लैट (जे 62) सीज कर दिया। मनोज पर बीते आठ साल से 44 करोड़ रुपये की बकायेदारी थी। कई नोटिस भेजने के बाद भी रकम नहीं चुका रहे थे।
आयकर विभाग के कानपुर स्थित प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (यूपी पश्चिम एवं उत्तराखंड) की टैक्स रिकवरी यूनिट ने यह कार्रवाई की। टैक्स रिकवरी ऑफिसर विवेक कुमार, राजेंद्र कुमार, अशोक भारती, तरुण सैनी की टीम ने आगरा पहुंचकर फ्लैट सीज किया।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि मनोज पर करीब नौ साल पहले आयकर विभाग का छापा पड़ा था। उन पर करीब 40 करोड़ की टैक्स बकाएदारी निर्धारित की गई थी। छापे के दौरान उन्होंने दस्तावेजों में टैक्स जमा करने की सहमति जताई थी। लगातार उन्हें बकाया टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा जाता रहा, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। सीज किया गया फ्लैट 2400 स्क्वायर फीट का है।