फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   action in thasheel dewas

शिकायत के फर्जी निस्तारण करने पर कार्रवाई

Wed, 07 Jan 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 07 Jan 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
action in thasheel dewas
जिलाधिकारी मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में हुए रसूलाबाद तहसील दिवस पर भीखदेव बाजार में गैस रिफलिंग की शिकायत पर डीएम का रुख सख्त रहा।
विज्ञापन


शिकायत के फर्जी निस्तारण के मुद्दे पर डीएम ने मामले की कार्रवाई के निर्देश जिला आपूर्ति अधिकारी को दिए हैं। व्यापार मंडल के लोगों ने अतिक्रमण को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

रसूलाबाद में आयोजित तहसील दिवस में भीखदेव गांव निवासी मो. इस्माइल ने बताया कि बाजार बस्ती के मध्य अखिलेश सिलेंडर में गैस भरकर बेचता है।

इसकी शिकायत पूर्व में तहसील दिवस में कर चुका है। बताया कि शिकायत का निस्तारण किए बिना कार्रवाई कर दी गई। जिलाधिकारी ने डीएसओ से कहा कि फर्जी निस्तारण करने की जांच मामले में कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के कमल दुबे, यासीन परवेज, अकील खां, फिरोज खां, भानु दुबे, अनुराग त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता आदि ने अतिक्रमण न हटाने की शिकायत की।

डीएम ने उपजिलाधिकारी युगराज सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर कठारा गांव से आए विकलांग अवनीश पुत्र उमाकांत ने ट्राई साइकिल दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर डीएम ने सीएमओ वीपी सिंह से कहकर तत्काल ट्राइसाइकिल दिलवाए जाने के निर्देश दिए। कुल 183 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।

दर्ज शिकायतों में राजस्व 70, पुलिस 22, विकास 22 आदि की शिकायतें रहीं। जिलाधिकारी ने समग्र लोहिया ग्राम चितई चौबे उर्फ मटेरा गांव का निरीक्षण किया।

गांव में 11 वर्षों से लंबित मामलों को देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने लेखपाल को चार्जशीट देने का निर्देश एसडीएम को दिया है।

डीएम ने बच्चों से पहाड़ा पूछा और ड्रेस मिलने की जानकारी ली। पहाड़ा सही सुनाने की बच्चे अनमोल की तारीफ की और ड्रेस मिलने की पुष्टि होने पर उससे हाथ मिलाया।


गांव के दयाशंकर, सूबेदार, रामशंकर, रामगोपाल आदि अभी तक वरासत दर्ज न किए जाने की शिकायत पर लेखपाल प्रमोद दुबे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

गांव के कुछ युवकों ने खेल का मैदान न होने की शिकायत भी डीएम से की। इस पर उन्होंने नक्शा तलबकर मौके पर ही ग्राम सभा की जमीन गाटा संख्या 130 व 132 पर खेल का मैदान बनाने की घोषणा कर दी।

डीएम ने गांव में राशन वितरण, बिजली आपूर्ति, हैंडपंपों की दशा, पशुओं के टीकाकरण आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed