{"_id":"5d60418c8ebc3e01390a6119","slug":"action-akbarpur-news-knp5092064115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से खाली कराई जाएगी काशीराम कालोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से खाली कराई जाएगी काशीराम कालोनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के आलम चंद्र नगर में बनी कांशीराम कॉलोनी में तमाम लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं कई ने अपने घर दूसरों को किराये पर दे रखी है। इसका खुलासा होने पर शुक्रवार को एसडीएम सदर आनंद सिंह पुलिस और परियोजना विभाग के संग कांशीराम कालोनी पहुंचे। वहां जायजा लेने के बाद अफसरों ने मुनादी कराकर दो दिन अनाधिकृत रूप से बसे लोगों को दो दिन में कालोनी खाली करने के निर्देश दिए। अफसरों का कहना है कि सोमवार को अवैध कब्जेदारों से कालोनी को खाली कराया जाएगा।
आलम चंद्र नगर स्थित कांशीराम कालोनी में एक हजार आवास हैं। इन आवासों को डूडा ने जरूरतमंद लोगों को आवंटित किया था। अब कई लोगों ने अपने मकान बनवा लिए और वहां पर परिवार के साथ रहने चले गए। कालोनी को दूसरों को किराए पर दे दिया। अफसरों की मानें तो तमाम लोग कालोनी में अवैध तरीके से रह रहे हैं। इसकी शिकायत पिछले दिनों अफसरों को मिली थी। इस पर दोपहर में एसडीएम आनंद सिंह, परियोजना अधिकारी मुकेश सिंह, सुशील कुमार और वरिष्ठ लिपिक विनोद अवस्थी, अकबरपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे।
एसडीएम और परियोजना अधिकारी ने कॉलोनी का मुआयना किया। कई लोगों से बातचीत की। इसके बाद अफसरों ने मुनादी कराकर कहा कि कालोनी जिसके नाम आवंटित है, वह ही रहेगा। साथ ही पट्टाधारक अविवाहित बच्चों के साथ यहां रह सकता है। अवैध तरीके से रह रहे लोग को हटाया जाएगा। अफसरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन में अवैध तरीके से रहने वाले लोग कालोनी खाली कर दें। सोमवार से प्रशासन अपने तरीके से कालोनी को खाली कराएगा। साथ ही अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम सदर, आनंद सिंह ने कहा कि अवैध रूप से रहने वालों से कालोनी खाली कराई जाएगी। सोमवार से कालोनी खाली कराने का अभियान चलाया जाएगा।