फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action against four policemen in Mahoba

यूपी: हिरासत में पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी, एसओ निलंबित, तीन सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 05 Apr 2022 12:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Apr 2022 12:22 AM IST
सार

महोबा में हिरासत में पिटाई से युवक की हालत बिगड़ गई। मामले में चार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच सीओ कुलपहाड़ को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Action against four policemen in Mahoba
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले में चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए युवक की हालत रविवार की रात श्रीनगर थाने में बिगड़ गई। यह देख पुलिसकर्मियों की हाथ-पांव फूल गए। पुलिस कर्मी युवक को फौरन जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर युवक की पिटाई और थर्ड डिग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। एसपी सुधा सिंह ने मामले में श्रीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं, सिपाही रोहित, उपेंद्र व आशीष को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर थानाक्षेत्र के पवा गांव में 30 मार्च की रात 10 घरों से लाखों का माल चोर पार कर ले गए थे। इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने दो अप्रैल को गांव के ही भारत राजपूत व हलकुटटी को हिरासत में लिया था। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात पुलिस हिरासत में भारत राजपूत की हालत बिगड़ गई। यह देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए। पुलिसकर्मियों ने आला अफसरों को मामले की जानकारी दी। साथ ही भारत राजपूत को जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई और थर्ड डिग्री के इस्तेमाल से भारत की हालत बिगड़ी है। एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ कुलपहाड़ को सौंपी है।

पुलिस पर नकदी व जेवर ले जाने का आरोप
भारत राजपूत के परिजनों का आरोप है कि श्रीनगर थाने के दो पुलिसकर्मी उनके घर में घुस आए। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। पुलिसकर्मी घर में रखे बहन अनुसुइया की शादी के 40 हजार रुपये और जेवर उठाकर ले गए। भारत राजपूत के बेटे शिवम का कहना है कि उसकी बहन की शादी 11 मई को है। शादी का सारा सामान व नकदी घर में रखी थी। पुलिस वाले जेवर व नकदी ले गए हैं। वहीं, भारत की पत्नी प्रेमा का कहना है कि पुलिस ने थाने में पति की पिटाई की। इससे पति की हालत बिगड़ गई।  थाने जाने पर पुलिस ने उन्हें पति से मिलने भी नहीं दिया। 

गांव में फोर्स तैनात, नए थानेदार संभाला चार्ज 
कानपुर नगर के एक अस्पताल में भर्ती भारत लोधी की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस और ग्रामीणों बीच तनाव के मद्देनजर एसपी ने थाना चरखारी, अजनर और कुलपहाड़ थानों की फोर्स को वहां तैनात किया है। दो कंपनी पीएसी भी लगाई गई है, ताकि अप्रिय घटना न हो सके। सीओ चरखारी भी मामले की लगातार जानकारी ले रहे हैं। वहीं खरेला से आए नए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी ने कार्यभार संभाल लिया है।  

मामले में चार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच सीओ कुलपहाड़ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। - सुधा सिंह, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed