{"_id":"5cfbcd84bdec22073d79b353","slug":"accused-of-murder-injured-himself-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी बंदी ने लोहे की पत्ती से खुद को किया घायल, चाची को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी बंदी ने लोहे की पत्ती से खुद को किया घायल, चाची को उतारा था मौत के घाट
Sat, 08 Jun 2019 08:30 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार हमीरपुर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में चाची की हत्या करने के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हत्यारोपी भतीजे ने लोहे की पत्ती से अपने शरीर पर वार कर खुद को घायल कर लिया। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर किया है।
सुमेरपुर के पलरा गांव निवासी बबलू खां अपनी पत्नी शबनम के साथ कूंचा व झाड़ू बनाने का कार्य करता था। यहीं पर दंपति के साथ गांव निवासी रिश्ते का भतीजा निसार पुत्र याकूब खान भी पारिश्रमिक पर काम करता था। पांच मई की सुबह घर का काम निपटाने के बाद शबनम आराम करने लगी। तभी निसार ने झाड़ू काटने वाले बांके से चाची शबनम के ऊपर हमला कर हत्या कर दी थी। इसी मामले में आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध है।

जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे निसार नहाने गया था। जहां उसने खिड़की से लोहे की पतली पत्ती तोड़ ली और अपने ऊपर वार करने लगा। सूचना पर घायल बंदी का जेल अस्पताल में उपचार कराया गया। उसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। गर्दन में घाव अधिक होने व जिला अस्पताल में सर्जन न होने के कारण बंदी को कानपुर रेफर किया गया है। बताया बंदी का सकुशल उपचार व टांके लग गए हैं। देर रात तक कारागार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन