फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accused of dismantling the idol Doctor Arun Maurya suspended from BJP

यूपी: मूर्ति खंडित करने के आरोपी डॉ. अरुण मौर्य भाजपा से निलंबित, अब उठी गिरफ्तारी की मांग

Tue, 17 Sep 2019 07:02 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
accused of dismantling the idol Doctor Arun Maurya suspended from BJP
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डॉक्टर अरुण मौर्य - फोटो : अमर उजाला
हरदोई  के नुमाइशपुरवा में रविवार शाम मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने के मामले में आरोपी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष डॉ. अरुण मौर्या को भाजपा से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के लिए भाजपा ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


नुमाइशपुरवा स्थित कुश आश्रम में रविवार शाम समाज विशेष की बैठक के बाद परिसर के करीब स्थित मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता डॉ. अरुण मौर्या समेत चार लोगों को नामजद कर ढाई सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा समेत कई अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


 

सोमवार को सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इस मामले को लेकर डॉ. अरुण मौर्या के विरुद्ध कार्रवाई की मांग शुरू हो गई थी। पूरे मामले से भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने अवगत कराया था। सोमवार रात साढ़े 11 बजे जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर डॉ. अरुण को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

तीन सदस्यीय जांच कमेटी से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी निर्देश देगा, उसका पालन किया जाएगा। वहीं ये बात रात में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग डॉ. अरुण की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed