{"_id":"619bf6cc71df81657e6a0885","slug":"accused-of-burning-sister-case-filed-against-four-people-including-husband-akbarpur-news-knp665509015","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को जलाने का लगाया आरोप, पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को जलाने का लगाया आरोप, पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
झींझक। कस्बे के विकास नगर मोहल्ला निवासी युवक ने बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन को केरोसिन डालकर जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विकास नगर मोहल्ला निवासी श्याम प्रकाश दीक्षित ने मंगलपुर थाना पुलिस को बताया कि बहन अस्मिता का विवाह 30 अक्तूबर 2019 को मोहल्ले के ही शिवम मिश्रा उर्फ रानू के साथ हुआ था। बहनोई व ससुर रवि शंकर, सास गुड्डी व देवर भानू दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर बहन को प्रताड़ित करने लगा।
दहेज देने से इन्कार करने पर ससुरालियों ने नौ नवंबर 2021 को बहन पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। बहन के चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोग पहुंचे और किसी तरह से आग बुझाई।
विज्ञापन
जानकारी पर वह पहुंचा तो बहन की हालत खराब थी उसको लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वह 85 प्रतिशत जली है। एसएसआई मंगलपुर अनुज अवस्थी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।