{"_id":"5d6abed78ebc3e01665e2ffc","slug":"accused-of-attack-on-municipality-president-surrenders-kanpur-news-knp510824563","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अध्यक्ष पर हमले के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अध्यक्ष पर हमले के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
29 अगस्त को प्रकाशित खबर का पीडीएफ
- फोटो : ORAI
उरई। चार दिन पूर्व उरई पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा पर जानलेवा हमले का आरोपी सभासद पति एवं प्रतिनिधि नीरज राजपूत ने शनिवार की दोपहर सीजेएम की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस नीरज की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसके बाद भी नीरज ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में समर्पण कर दिया। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि बुधवार को पालिकाध्यक्ष ने सभासद प्रतिनिधि पर आरोप लगाया था कि उसने अपनी रिवाल्वर से उन पर जानलेवा हमलाकर दो फायर किए थे। शहीद भगत सिंह चौराहे पर जेसीबी से रास्ता जाम कर कोतवाली में भी प्रदर्शन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया था। भाजपाई आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
दो दिन पहले सभी पालिकाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्षों ने भी अनिल बहुगुणा के समर्थन में बैठक कर पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने की मांग की थी। इस पर पुलिस ने नीरज के नाते रिश्तेदारों के घरों पर दबिश भी देनी शुरू कर दी थी। इस बीच शनिवार की दोपहर नीरज अपने कुछ साथियों के साथ कचहरी पहुंचा और सीजेएम की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाल का कहना है कि यदि आरोपी के नाम पर रिवाल्वर हुई तो उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।