{"_id":"5b5b5f044f1c1bbd298b65fa","slug":"accused-attempted-to-rape-of-innocent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को लेकर गया किशोर, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को लेकर गया किशोर, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव में टॉफी दिलाने के बहाने किशोर ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिली बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले को छेड़खानी का मान रही है।
बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के किसान की चार साल की बच्ची घर से कुछ दूर पर एक प्राइमरी स्कूल के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का 16 वर्षीय किशोर इस मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने गांव के बाहर जंगल में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। अचानक मासूम के लापता होने पर परेशान घरवालों ने खोजबीन शुरू की।

गांव के बाहर बच्ची बेहोश हालत में मिली
डेमो पिक
उसके साथ खेल रही दूसरी बच्ची के बताए अनुसार घरवालों ने खोजबीन की तो गांव के बाहर बच्ची बेहोश हालत में मिली। बच्ची को घरवालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद मासूम ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह बच्ची को लेकर उसके घरवाले थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि मामला छेड़खानी का है। आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि मामला छेड़खानी का है। आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।