बेटी की शादी से पहले पिता ने लगाया मौत को गले, लेखाकार के पद पर तैनात थे अजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकार ने गोली मारकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से अवसाद में थे और एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
शहर कोतवाली क्षेत्र की देवखल बाबा गली निवासी अजय सिंह बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लेखाकार के पद पर तैनात थे। काफी समय से वह अवसाद में थे और उनका उपचार भी चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अपने घर में ही खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन उनकी ओर दौड़े।
आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजय सिंह की बेटी की शादी 29 मई को होनी है। उसकी शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।