फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Account holders who lost money in scam in Bank of India created ruckus

कानपुर: बैंक ऑफ इंडिया घोटाले में पैसे गंवाने वाले खाताधारकों ने किया हंगामा

Wed, 15 Jul 2020 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Account holders who lost money in scam in Bank of India created ruckus
बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला

महाराजपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पांच महीने पहले हुए 1.41 करोड़ के घोटाले मामले में मंगलवार को पीड़ित खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया। पैसे वापस करने की मांग को लेकर बैंक खुलने नहीं दिया। पुलिस ने तरह भीड़ को शांत कराया।

विज्ञापन

बैंक में फरवरी में ग्राहकों के खातों से रकम पार कर दी गई थी। खुलासा होने के बाद 29 फरवरी को शाखा प्रबंधक मनीष सागर ने बैंक में तैनात दिहाड़ी कर्मी पंकज गुप्ता, उसके परिजनों सहित 11 लोगों के खिलाफ धारा 406, धोखाधड़ी व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 65 व 66 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


शाखा प्रबंधक मनीष सागर के मुताबिक पंकज गुप्ता ने बैंक कर्मियों का पासवर्ड चुराकर अपने घरवालों और दोस्तों के खाते में राशि ट्रांसफर की थी। जून में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद भी खाताधारकों को पैसे वापस नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमारी, सोनू, समर यादव, भूरा गोरे, विनय तिवारी ने बताया कि उनकी जमापूंजी खाते में जमा थी। एसओ ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक से बात की गई है। खाताधारकों को 31 जुलाई तक रकम वापस करने का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed