{"_id":"61e3bb1ba9b6c215ba7ed7d7","slug":"according-to-the-demand-of-industries-courses-will-be-run-in-polytechnics","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उद्योगों की मांग के अनुसार पॉलिटेक्निक में चलेंगे कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उद्योगों की मांग के अनुसार पॉलिटेक्निक में चलेंगे कोर्स
Sun, 16 Jan 2022 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:38 PM IST
सार
पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब उद्योगों की मांग के अनुसार कोर्स चलाए जाएंगे
सत्र 2023 से नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की तैयारी है।
एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा के 11 और दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा के चार कोर्सों
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब उद्योगों की मांग के अनुसार कोर्स चलाए जाएंगे। प्रयास है कि एक या दो साल का कोर्स करने के बाद छात्र को उसी शहर में नौकरी मिल सके। उद्योगों की उपलब्धता होने से छात्रों को इंटर्नशिप और ट्रेनिंग करने में भी आसानी होगी।
शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडीटी) ने एडवांस डिप्लोमा (दो साल) और पीजी डिप्लोमा (एक साल) के 15 पाठ्यक्रमों की सूची तैयार की है। आईआरडीटी के निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि शहर के भौगोलिक और स्थापित उद्योगों की उपलब्धता के अनुसार कोर्स शुरू किए जाएंगे।
एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा के 11 और दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा के चार कोर्सों को अलग-अलग शहरों में संचालित करने के लिए चुना गया है। इन कोर्सों में परफ्यूमरी, साइबर सिक्योरिटी, फोरेंसिक, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रोबोटिक्स और जीपीएस मैपिंग समेत कई आधुनिक कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
ईआरडीटी और प्राविधिक शिक्षा संस्थानों के विशेषज्ञ कोर्स के कंटेेंट को लेकर मंथन कर रहे हैं। सत्र 2023 से नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की तैयारी है।
एडवांस डिप्लोमा
1 - डिप्लोमा इन सीमेंट टेक्नोलॉजी : सोनभद्र और मिर्जापुर
2 - डिप्लोमा इन फ्रेग्रेंस ऑयल एंड परफ्यूमरी टेक्नोलॉजी : कन्नौज
3 - डिप्लोमा इन पैकेजिंग टेक्नोलॉजी : वाराणसी, गौतमबुद्धनगर और मेरठ
4 - डिप्लोमा इन एविएशन टेक्नोलॉजी : गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी
पीजी डिप्लोमा
1 - डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल शुगर इंजीनियरिंग : मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और बिजनौर
2 - डिप्लोमा इन सोप मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोसेस इंजीनियरिंग : कानपुर, आगरा, गाजियाबाद और मेरठ
3 - डिप्लोमा इन ब्रास एवं सीट मेटल वेयर टेक्नोलॉजी : मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद
4 - डिप्लोमा इन आटो कैड एंड थ्रीडी ब्युजुलाइजर : गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और कानपुर
5 - डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एवं
डिजिटल फोरेसिंक: गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और कानपुर
6 - डिप्लोमा इन कम्प्यूटर सिनियूलेटेड एनीमेशन: गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और कानपुर
7 - डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल आटोमेशन, रोबोटिक्स एंड मेकाट्रानिक्स : मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर
8 - डिप्लोमा इन बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी या जैनेटिक मैनेजमेंट : गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और कानपुर
9 - डिप्लोमा इन जीआईएस एंड जीपीएस स्पेशियल मैपिंग : गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर
10 - डिप्लोमा इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स : गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और कानपुर
11 - डिप्लोमा इन डेटा साइंस या मशीन लर्निंग : गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और कानपुर