{"_id":"5ebadbd18ebc3e9045439904","slug":"accident-pukhranya-news-knp5598247155","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर (कानपुर देहात)। देवराहट गांव के पास फाल्ट ठीक करते समय झुलसे संविदा लाइनमैन की कानपुर हैलट अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
मऊदन गांव निवासी हिम्मत सिंह ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं। मझला पुत्र प्रमोद यादव (35) नोनापुर विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन था। देवराहट गांव के पास फाल्ट ठीक करने के लिए वह सोमवार की शाम शटडाउन लेकर गया था। तभी वह तार से चिपक कर झुलस गया। इसके बाद खंभे से नीचे गिर गया।
कानपुर हैलट अस्पताल में सोमवार की देररात मौत हो गई। कानपुर में ही पोस्टमार्टम किया गया है। मृतक की पत्नी नीतू, मां चंदावती, भाई अशोक, विनोद का रोकर बुरा हाल है। दो वर्ष का पुत्र प्रेम है। थानाध्यक्ष राम प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जेई तापस रंजन ने बताया कि संविदा लाइनमैन के करंट लगने की जांच कराई जाएगी।