{"_id":"5b1d64a64f1c1bb26e8b74ca","slug":"accident-on-lucknow-agra-expressway-near-runway","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के पास हुआ हादसा, 1 की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के पास हुआ हादसा, 1 की मौत, चालक घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 11 Jun 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के निकट तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में भिड़ गया। हादसे में चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट्रोलिंग टीम ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक को कानपुर रेफर किया है।
नोएडा जिले के थाना कपूर निवासी लोडर चालक कपिल कुमार (26) पुत्र हंसराज शर्मा पड़ोसी कुलदीप (25) के साथ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ के इंद्रानगर में भाड़ा उठाने जा रहे थे। हादसे में कपिल व कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही टीम ने घायलों को सीएचसी भिजवाया।
हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि कपिल की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। जबकि चालक की हालत गंभीर है। परिजनों को सूचना दी गई है।