फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accident on Jhansi Kanpur highway, collision between truck and tractor trolley, two died and driver injured

Kanpur Dehat Accident: झांसी-कानपुर हाईवे पर हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत, दो की मौत और चालक घायल

Thu, 01 Jun 2023 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Jun 2023 02:14 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Accident on Jhansi Kanpur highway, collision between truck and tractor trolley, two died and driver injured
ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुरुवार सुबह ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया।

विज्ञापन

उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गए। ट्रैक्टर में सवार सुजगवां निवासी विकास कठेरिया पुत्र राजकुमार ऊर्फ राजू ( 22) और प्रमोद साहू (25) पुत्र मैयादीन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं ट्रक ड्राइवर सुलतानपुर हलियापुर थाना के उमरा गांव निवासी मनोज पुत्र रमेश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। अमरौधा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घायल चालक का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे से घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed