{"_id":"5e69dd988ebc3eeae10fee69","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-four-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़का हादसा, डंपर से टकराई कार, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़का हादसा, डंपर से टकराई कार, चार की मौत
Thu, 12 Mar 2020 01:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर एक तेज रफ्तार कार डंपर से जा भिड़ी। जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।
घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई पीजीआई में भर्ती करवाया। यूपीडा के कर्मचारियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सभी लखनऊ से आगरा जा रहे थे।
कार में श्री कान्त मैथी पुत्र भीमचरन मैथी निवासी पश्चिमी बंगाल अपनी पत्नी कविता और बेटी अनन्या व दमाद अरिजीत विश्वास व चालक दीपक सवार थे। सभी लोग लखनऊ से गुरुग्राम जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही कार इटावा जिला के थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चैनल नंबर 118 के पास पहुंची तभी डंपर में पीछे से भिड़ गई। जिसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल होकर फंस गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
चौबिया थाना अध्यक्ष जीवाराम यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घयलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं डंपर के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए।