फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident on agra lucknow expressway 4 people injured

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में आगरा के एडीजे और उनका परिवार घायल

Sat, 10 Aug 2019 07:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Aug 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
accident on agra lucknow expressway 4 people injured
घायल एडीजे से मिलते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आगरा के एडीजे, उनकी पत्नी, दो बच्चे और भाई घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर हड़कंप मच गया। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना।  इलाज के बाद सभी आगरा के लिए रवाना हो गए। गोरखपुर के बक्सीपुर निवासी मोहम्मद असलम सिद्दीकी (44) पुत्र लईक सिद्दीकी आगरा कोर्ट में अपर जिला जज हैं।
विज्ञापन


शनिवार वह जज कंपाउंड नेहरू नगर से गोरखपुर के लिए निकले थे। साथ में पत्नी राजिया (40), बेटा उमर (13), बेटी इलीजा (17) व भाई कासिम (40) थे। तेज रफ्तार कार तिर्वा कोतवाली के फगुहा भट्ठा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने एडीजे का हाल जाना। हालत में सुधार होने के बाद सभी आगरा रवाना हो गए। बकरीद के  चलते सभी लोग पैतृक घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed