{"_id":"5d7698e08ebc3e015d44b8f6","slug":"accident-kanpur-news-knp512608763","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के दौरान पीएसी जवान को लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के दौरान पीएसी जवान को लगी गोली, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा : प्रशिक्षण के दौरान पीएसी जवान को लगी गोली, घायल
औरैया निवासी जवान सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। फायरिंग के प्रशिक्षण के दौरान गोली लगने से पीएसी का जवान घायल हो गया। घायल को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। राइफल की तकनीकी खामी को वजह बताया जा रहा है।
पीएसी के असिस्टेंट कमांडेंट जगमोहन यादव ने बताया कि 28वीं वाहिनी पीएसी के जवानों का ग्राम बाहुरी स्थित फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण चल रहा है। पांच दिन के फायरिंग के प्रशिक्षण में औरैया जिले के फफूंद निवासी कफील अहमद (34) पुत्र खलील अहमद भी शामिल हैं। फायरिंग के अभ्यास के बीच कफील की एसएलआर से गोली नहीं चली। वह चेक करने के लिए राइफल खोलने लगे और इसी बीच फायर हो गया। गोली सीने में लगने से घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। बेहतर इलाज के लिए वहां से सैफई मिनी पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान पीएसी की टीम और घायल के परिजन भी मौजूद रहे।
कमांडेंट लल्लन राय का कहना है कि शुरुआती जांच में राइफल की तकनीकी खामी को हादसे की वजह माना गया है। तकनीकी टीम से राइफल की जांच कराई जाएगी।
00