{"_id":"6178f299aa36a4687a4c2f3a","slug":"accident-in-ghatampur-eight-people-buried-two-women-died-due-to-mud-mound-collapse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से सास-बहू समेत तीन की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से सास-बहू समेत तीन की मौत, छह घायल
Wed, 27 Oct 2021 12:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:03 PM IST
सार
छह लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घाटमपुर में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र में मऊनखत गांव के समीप बुधवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से सास-बहू समेत तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मऊनखत गांव के समीप संपर्क मार्ग पर ककउदेव बाबा मंदिर के पीछे टीले के नीचे भोर पहर से ही डेढ़ दर्जन से अधिक लोग दिवाली पर घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। हादसे में आठ लोग दब गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फावड़े से मिट्टी हटाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए तभी कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने जेसीबी से मिट्टी हटवानी शुरू की। मिट्टी में दबकर उधमपुर में तैनात सेना के जवान अरविंद की मऊनखत गांव निवासी मां रमादेवी (70) व भाभी अनीता देवी (35) पत्नी दिनेश यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं टिकवांपुर निवासी गुरिया (35), सुकुरतिन (60), सितलू (65), राधा पासी (45) पत्नी राजू, भोली (60) व अंजली (11) घायल हो गए। सभी को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में भोली, राधा व गुरिया को हैलट भेजा गया।