{"_id":"583abeba4f1c1b1d2a08801e","slug":"accident-in-chitrakoot-three-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में ‘दर्दनाक हादसा’, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में ‘दर्दनाक हादसा’, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 27 Nov 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया चित्रकूट में रविवार की दोपहर को रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास हाइवे पर अनियंत्रित जायलो पेड़ से टकरा गई। जिसमें पिता-पुत्र समेत चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं। अस्पताल से दोनों को इलाहाबाद रेफर किया गया है।
मऊ थाना क्षेत्र के दबवा (खंडेहा) निवासी कल्लू विश्वकर्मा (55) पुत्र त्रिभुवन का स्वास्थ्य खराब होने पर पुत्र नंदकिशोर (32) देउरा के सुशील कुमार विश्वकर्मा (35) पुत्र कल्लू की जायलो से मुख्यालय इलाज कराने आया था। रविवार की दोपहर को इलाज कराकर जायलो से गांव लौटते समय जैसे ही गाड़ी झांसी- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-76 के रामनगर- देउंधा के बीच पहुंची तो चालक सुशील का नियंत्रण बिगड़ गया। अनियंत्रित जायलो सड़क पर ही लहराती हुई पेड़ से जा टकराई इसके बाद गाड़ी तीन बार पलटी।
रामनगर प्रधान राजकरन पहलवान व रैपुरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाल एंबुलेंस से पीएचसी रामनगर ले गए। जहां डाक्टरों ने सुशील, नंदकिशोर व कल्लू को मृत घोषित कर दिया और अन्य मुन्ना (30) पुत्र काकू और पप्पू (31) पुत्र राधेश्याम निवासीगण खंडेहा को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर कर दिया। मृतक और घायल सभी आपस में रिश्तेदार हैं।