फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 08 Feb 2021 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक आर्यन का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। रविवार को कस्बे के रहीम नगर मोहल्ले में घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। रसूलाबाद सीएचसी से हैलट ले जाते समय बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद बाइक सवार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बे के रहीम नगर निवासी त्रिभुवन आजाद चौक पर फलों की ठेलिया लगाता है। वह कस्बे में किराये पर रहता है। रविवार की शाम उसका बेटा आर्यन (4) घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बिल्हौर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन अस्पताल ले गए। वहां डॉ. सौरभ शाक्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया। हैलट में पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक आर्यन घर में सबसे छोटा था। मां संतोषी, भाई हिमांशु, बहन नैंसी सहित पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने बताया कि बेटा प्लेग्रुप का छात्र था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद बाइक सवार को पकड़ लिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed