{"_id":"6096e64b8ebc3e8d927d5332","slug":"accident-akbarpur-news-knp6274269108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिंड़त में चालक-क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की भिंड़त में चालक-क्लीनर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर गांव के पास कानपुर-इटावा पर शनिवार की दोपहर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक के चालक व क्लीनर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद वह जिला अस्पताल से चले गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अकबरपुर के गौरियापुर गांव के पास शनिवार को हाईवे में औरैया की तरफ जाने वाली लेन में एक ट्रक विपरीत दिशा में तेज रफ्तार जा रहा था। इससे सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से जोरदार भिंड़ंत हो गई। ट्रक के चालक उमरी जिला नूहु, हरियाणा का शहजाद उर्फ एनाम (20), उसके गांव का क्लीनर मोहसिन (24), असलम घायल हो गए। जबकि विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक का चालक महटौली सिकंदरा निवासी राजकुमार भी घायल हो गया।
पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पातल पहुंची। वहां डाक्टरों ने शहजाद उर्फ एनाम को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी क्लीनर मोहसिन को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया। उसकी देर शाम कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं असलम व राजकुमार की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। इस दौरान हाईवे पर करीब 20 मिनट यातायात प्रभावित रहा। वाहन रेंग कर निकलते रहे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारु करवाया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घटना में दो की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।