फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, मजदूर की मौत

Wed, 14 Apr 2021 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
accident
बिहार घाट ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर पलटी पड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली व खड़ा ट्रक। - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर (कानपुर देहात)। क्षेत्र के बिहार घाट ओवर ब्रिज के ऊपर मंगलवार सुबह पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने दोपहर बाद लाडपुर पैठ ईंट भट्ठे के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने और ईंट भट्ठा संचालक के आर्थिक मदद देने पर करीब पौने दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

लाडपुर पैठ स्थित ईंट भट्ठे से कानपुर ईंट की खेप भेजी जाती है। मंगलवार सुबह लाडपुर पैठ गांव का रहने वाला संजय तिवारी (35) ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर कानपुर, नौबस्ता मंडी ले जा रहा था। उसके साथ इसी गांव का मजदूर दिव्यांशु (20) भी था। बिहार घाट ओवर ब्रिज पर पहुंचने पर औरैया की तरफ से आए ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में दिव्यांशु की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिहार घाट चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह और मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्राली में दबे चालक को जेसीबी की सहायता से निकालकर एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों ने सड़क पर फोल्डिंग व ईंटें आदि डालकर जाम लगा दिया। यहां रखे शव पर मां नीरज देवी, गर्भवती पत्नी रोशनी, भाई सूर्यांश व बहन पूनम रोने बिलखने लगे। जानकारी पाकर एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी व सीओ आशा पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के हस्तक्षेप पर ईंट भट्ठा मालिक ने पचास हजार रुपये परिजनों को दिए। एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने और नियमानुसार मदद का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुल सका। सीओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल जेसीबी मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक हटवा दिया गया। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed