फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

कार की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 22 Feb 2021 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
accident
घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त वैन व पड़ी बाइक। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कसबे के असालतगंज के पास रविवार की देरशाम वैन ने सामने से आ रही दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां अस्पताल समय एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि, तीन अन्य घायलों को हैलट कानपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मंगलपुर कस्बे के प्रयागपुर गांव निवासी गिरीश बाबू (32), पत्नी पूनम देवी (30) व भाई राजू (35) के साथ एक बाइक पर, जबकि दूसरी बाइक पर रसूलाबाद कस्बा के माल पुरवा निवासी रामदास (40) व शाहपुर निवासी संतोष (40) शिवराजपुर के सिंहपुर गांव गए थे। संतोष की बेटी की शादी के लिए वहां लड़का देखने के बाद सभी लौट रहे थे। रविवार की देरशाम असालतंगज के पास एक वैन ने सामने से दोनों बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना के बाद वैन छोड़कर चालक भाग गया। हादसे में पूनम सुरक्षित बच गई जबकि दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉ. सौरभ शाक्या ने घायलों की हालत गंभीर देखकर कानपुर के हैलट रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय गिरीश की रास्ते में मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का हैलट में भर्ती करवाया गया है। गिरीश खेती किसानी करता था। प्रभारी निरीक्षण शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की रोशनी में प्राथमिक उपचार
हादसे के बाद घायलों को पुलिस सीएचसी ले गई। वहां बिजली नहीं आने की वजह से मोबाइल टार्च की रोशनी में डॉक्टर ने घायलों की मलहम पट्टी की। बिजली न होने से दिक्कत हुई। मेन लाइन में फाल्ट से पूरे दिन कस्बे में बिजली नहीं रही। शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सीएचसी प्रभारी डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि कई बार दिन में जनरेटर चलाया गया, शाम को अचानक खामी होने से जनरेटर बंद हो गया। इसकी वजह से दिक्कत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed