{"_id":"5fe39ed38ebc3e3b5e13b068","slug":"accident-akbarpur-news-knp6017590107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रक-बस व बोलेरो में भिड़ंत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रक-बस व बोलेरो में भिड़ंत, एक घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कोहरे के चलते कानपुर-आगरा हाईवे में खोजाफूल गांव के पास बुधवार की सुबह राजस्थान की टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई। बस चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। इस बीच बस के पीछे आ रही बोलेरो भी टकरा गई। बस में बिहार के 55 मजदूर सवार थे। राजस्थान की एक फैक्टरी में मजदूरी करने को बस बुक करके जा रहे थे। बस चालक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बिहार प्रांत के पनकी के रहने वाले शहीद अंसारी, ईश्वर प्रजापति, प्रवेश अंसारी, अफजल, आशिफ आदि ने बताया कि राजस्थान के जयपुर स्थित एक फैैक्टरी में मजदूरी करने जा रहे थे। लॉकडाउन के दौरान घर लौट गए थे। अब फिर तंगहाली आने पर काम के लिए जाना पड़ रहा है। बताया कि 55 मजदूरों ने मिलकर राजस्थान की टूरिस्ट बस बुक कर ली थी। खोजाफूल गांव के पास घना कोहरा होने से बस आगे जा रही ट्रक से टकरा गई। बस चालक जयपुर निवासी मोहम्मद निशाद (45) गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि, बस में सवार लोगों को चोटें नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बस सवार लोगों ने बताया कि राजस्थान से दूसरी बस सवारियों को लेने आ रही है।
थाना प्रभारी रामबहादुर पाल ने बताया कि कोहरे से ट्रक में बस व बाद में बोलेरो भिड़ गए। हादसे में घायल बस चालक को अस्पताल भेजा गया है। दुघर्टना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।