{"_id":"5fb9694c8ebc3e9bac5f0761","slug":"accident-akbarpur-news-knp5955218104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर-कार की भिड़ंत, सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर-कार की भिड़ंत, सिपाही की मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले में रनियां के पास कानपुर इटावा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में गाजियाबाद के आरक्षी
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर शुक्रवार की देररात उमरन चौराहा के पास कार और लोडर की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार सिपाही की कानपुर में मौत हो गई। जबकि कार सवार पार्षद, उनका बेटा और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बुलंदशहर जिले के ग्राम चितसोना अलीपुर थाना बीबीनगर निवासी ओमप्रकाश को बेटा दुष्यंत (28) उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही था। वर्तमान में गाजियाबाद निवासी पार्षद वेदपाल की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। शुक्रवार को पार्षद, बेटा कपिल, सिपाही दुष्यंत व तीन अन्य लोग कार से इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। देरशाम सभी प्रयागराज से कार से वापस गाजियाबाद लौट रहे थे।
देररात कानपुर इटावा हाईवे पर उमरन चौराहा के पास आगे जा रहा लोडर अचानक अवैध कट की ओर मुड़ गया। लोडर के अचानक लेन बदलने से पीछे से आई तेज गति कार लोडर से भिड़ गई। जोरदार धमाका होने के साथ कार के परखचे उड़ गए। हादसा देख लोडर छोड़कर चालक फरार हो गया। दुर्घटना में कार सवार सिपाही दुष्यंत, गाजियाबाद के शाहपुर निवासी पार्षद वेदपाल, उनका बेटा कपिल, सोनू पुत्र पप्पू, गौरव पुत्र रूप सिंह और बुलंदशहर निवासी शादाब पुत्र इस्तखार अली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज रनियां गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से दुष्यंत को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर के हैलट अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दुष्यंत को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अकबरपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि सिपाही दुष्यंत के परिजनों को सूचना दी गई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। लोडर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।