{"_id":"5faedebd8ebc3e9bff7e1fb8","slug":"accident-akbarpur-news-knp5942095165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
धर्मेंद्र सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। दीपावली की खरीदारी कर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
राजपुर थाना क्षेत्र के जैसलपुर महादेवा गांव निवासी धर्मेद सिंह (28) शुक्रवार को राजपुर कस्बे में दीपावली त्योहार की खरीदारी करने गया था। वहां से पैदल घर वापस जा रहा था। तभी गधइयापुर-खोजा रामपुर गांव के सामने वाहन ने धर्मेंद्र को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे राजपुर पीएचसी ले गए। वहां डॉ. डीके सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र दीपावली त्योहार की खरीदारी करने राजपुर गया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाईयों नरेंद्र, अरविंद, रविंद्र में सबसे छोटा था। मृतक पिता के साथ खेती करता था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। धर्मेंद्र की मौत की सूचना पर पत्नी शोभा, बेटी आर्या का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।