{"_id":"5f874cda8ebc3e9bf733bf14","slug":"accident-akbarpur-news-knp58852147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
इदिया बेगम का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बे के मंसूरी मोहल्ले में ट्रैक्टर ने घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। परिजन घायल को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजपुर कस्बे के मंसूरी मोहल्ला निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि बुधवार शाम मां इदिया बेगम (80) घर बाहर बैठी थी। तभी दमनपुर गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल को अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉ. डीके सिंह ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद भागने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने रोड किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया। चौकी प्रभारी अनुज अवस्थी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।