{"_id":"5f85fcc68ebc3e9bba211bff","slug":"accident-akbarpur-news-knp5883185146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की डाल काट रहे फैक्टरी कर्मी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की डाल काट रहे फैक्टरी कर्मी की करंट से मौत
विज्ञापन
शिवली सीएचसी में ग्रामीणो से जानकारी लेते एसडीएम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। घर के सामने लगे पेड़ की डाल काटते समय प्राइवेट फैक्टरी कर्मी करंट की चपेट में आ गया। करंट से घायल युवक को परिजन सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने कर्मी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली कर्मियों पर लापरवाही बरतने व मुआवजा दिलाए जाने की मांग करते हुए बैठे रहे। तीन घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर मान गए।
शिवली कस्बे के साकेत नगर मोहल्ले में रामपुर गांव जाने वाली रोड पर अवकाश प्राप्त दरोगा शिवराम सिंह रहते हैं। घर के सामने पाकड़ का पेड़ लगा है। इसी के ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन निकली है। पेड़ की डाल बिजली के तार से छू रही थी। करंट आने के भय से रिटायर्ड दरोगा का पुत्र राघवेंद्र सिंह (35) मंगलवार सुबह पेड़ पर चढ़कर डाल काटने लगा। तभी करंट की चपेट में आकर वह नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले गए। वहां डॉ. उमाशंकर ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी अपराजिता, पिता जयराम सिंह बिलखते रहे। मृतक के दो बच्चे है। वह प्राइवेट फैक्टरी में काम कर आजीविका चलाता था। अस्पताल में परिजनों ने बिजली कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अधिकारियों को बुलाने की मांग की। मृतक के भाई हितेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली विभाग को पेड़ की टहनियां तारों पर रखे होने की सूचना दी गई थी। एसडीएम रामशिरोमणि, थाना प्रभारी वीरपाल सिंह, एसडीओ विद्युत एसके मिश्र मौके पर पहुंचे और परिजनों को नियमानुसार मदद करने का आश्वासन दिया। परिजन मान गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मौके पर लेखपाल धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व चेयरमैन राधाकृष्ण बाजपेई, इरफान अहमद, राजू तिवारी भी मौजूद रहे।