{"_id":"5f5bd26a8ebc3e368413968f","slug":"accident-akbarpur-news-knp58211805","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर लगते कार सवार चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर लगते कार सवार चार लोग घायल
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां-चिटिकपुर चौराहे पर गुरुवार की देररात कानपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को एबुंलेस से जिला अस्पताल भेजा।
ग्रेटर नोएडा निवासी संजय शर्मा (45) गुुरुवार की सुबह कार से कानपुर के किदवई नगर स्थित ससुराल आए थे। इसके बाद रात में वह कार से पत्नी सीमा, बेटी लक्ष्मी शर्मा (18) व अनमोल शर्मा (10) के साथ वापस नोएडा जा रहे थे। रनियां पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी पर दुर्घटना घटना स्थल पर पहुंचे रनियां चौकी के दरोगा जितेंद्र कुमार ने आसपास के लोगों की मदद से कार में फंसे परिवार के लोगों को बाहर निकाला और हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
रनियां चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। एक अन्य घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से गुरुवार की रात एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रनियां पड़ाव पर हाईवे पार कर रहा था। तभी कानपुर की ओर से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।