फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AC failures in seven trains

सात ट्रेनों के एसी फेल, 12 बार चेन पुलिंग, तमतमाए यात्रियों ने काटा हंगामा

Tue, 26 Jun 2018 07:44 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Jun 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
AC failures in seven trains
डेमाे पिक
कानपुरः सोमवार को सेंट्रल स्टेशन पर सात ट्रेनों के एसी फेल हुए। इससे तमतमाए यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। 12 बार चेनपुलिंग करके ट्रेन रोकी। रेलवे स्टाफ के साथ आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने किसी तरह यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके चलते कई ट्रेनें घंटों लेट रवाना हो सकीं।
विज्ञापन



सोमवार सुबह 6:36 बजे सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर छह पर गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के पहुंचते ही एसी फेल होने से तपे यात्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर स्टेशन मास्टर आरपीएन त्रिवेदी, जीआरपी और आरपीएफ पहुंची। रेलवे के मैकेनिक मरम्मत में जुट गए। इस बीच, ट्रेन चलने से गुस्साए यात्रियों ने 12 बार चेन पुलिंग की। चार्जिंग कर एसी चालू करने में करीब तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन


इसके बाद करीब 9:38 बजे ट्रेन सेंट्रल से रवाना की जा सकी। इसी तरह एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस करीब 9:30 बजे सेंट्रल पहुंची। इस ट्रेन में एसी फेल होने की समस्या पहले से ही थी। हालांकि, इसे पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद अगले स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया। दोपहर 1:07 बजे तूफान एक्सप्रेस सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इस ट्रेन में बी-1 कोच का एसी खराबी के चलते कूलिंग कम कर रहा था। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन 1:12 बजे एसी अटेंडेंट के साथ श्रीगंगानगर की ओर रवाना की गई। वहीं प्लेटफार्म नंबर चार पर दोपहर 3:02 बजे पहुंची एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही। एसी चार्ज करने के बाद शाम करीब 4:03 बजे ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस शाम 7:06 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। एसी फेल होने के कारण यह करीब पौन घंटे बाद 7:51 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना की गई। शाम 7:35 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस भी एसी की मरम्मत के बाद 7:51 बजे रवाना की जा सकी। शाम 5:39 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आई मुरी एक्सप्रेस के भी यात्रियों ने एसी की कूलिंग कम होने के चलते हंगामा किया। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि चलती ट्रेन में ही एसी की मरम्मत कर दी जाएगी। ट्रेन दस मिनट बाद रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed