फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ABVP workers ruckus in Municipal Commissioners office, report against 30 including organization minister

Kanpur: नगर आयुक्त कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, संगठन मंत्री समेत 30 पर रिपोर्ट, पढ़ें मामला

Thu, 08 Aug 2024 03:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Aug 2024 03:53 PM IST
सार

Kanpur News: एक दिन पहले नगर आयुक्त कार्यालय में घुसकर हंगामा करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है। इसके तहत संगठन मंत्री समेत 30 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं नगर निगम कर्मचारियों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर काम ठप करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
ABVP workers ruckus in Municipal Commissioners office, report against 30 including organization minister
कार्यालय में हंगामा करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एक दिन पहले नगर निगम कार्यालय में घुसकर हंगामा करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। केयरटेकर विमलापति की तहरीर पर स्वरूपनगर पुलिस ने संगठन मंत्री समेत 13 को नामजद किया है, जबकि 30 अज्ञात पर भी रिपोर्ट हुई है। वहीं हंगामे से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को काम नहीं किया। चेतावनी दी कि गुरुवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शुक्रवार से सभी 110 वार्ड में सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत समेत तमाम काम बंद कर देंगे।

विज्ञापन

एबीवीपी के संगठन मंत्री आशुतोष की अगुवाई में मंगलवार शाम करीब पांच बजे दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता नगर आयुक्त सुधीर कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे। नगर आयुक्त अपने कार्यालय में बैठक कर रहे थे, तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को रुकने का संदेश भिजवाया था। इस पर भड़के कार्यकर्ता नगर आयुक्त के कमरे के घुस गए। नगर आयुक्त ने समस्याएं पूछी तो उन्हीं से सवाल करने लगे कि आपने 10 दिनों में शहर के लिए क्या किया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने पीएसी बुलाने की बात कही तो कार्यकर्ता उग्र हो गए। नगर आयुक्त के कार्यालय में हंगामा करने लगे। इस पर कर्मचारी नेता हरिओम वाल्मीकि समेत कई लोग पहुंच गए। उन्होंने भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इस पर कर्मचारी नेता विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने हंगामे में शामिल एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री व 30 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद बुधवार संगठन मंत्री अशुतोष, प्रांजल, निशांत, गुंजन, दिग्विजय, वैभव शुक्ला, माधव राजपूत, कौशिक दुबे, राघवेंद्र दीक्षित, आशीष सिंह, शोभित भदौरिया, पीयूष पांडेय, हरीश चौहान व 30 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इन पर सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों से अशोभनीय व्यवहार, गाली-गलौज करते हुए अमर्यादित व्यवहार करने आदि आरोप लगे हैं।

पार्षदों, जोनल अधिकारियों से भी की थी अभद्रता
नगर निगम मुख्यालय में हंगामे की सूचना पर भाजपा पार्षद भी पहुंचे थे। पार्षदों ने हंगामा करने का विरोध किया तो कार्यकर्ता पार्षदों से ही भिड़ गए। इस रवैये को देखकर पार्षद भी किनारे खड़े हो गए। बैठक में मौजूद कई जोनल अधिकारियों की भी कार्यकर्ताओं से बहस हुई थी।

हंगामे के विरोध में नगर निगम में हड़ताल, निराश लौटे आवेदक
एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्यालय और जोनल कार्यालयों में काम बंद करा दिया। यूनियन नेता रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, विनोद कुमार, मुन्ना हजारिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यालय के पोर्टिको पर धरना देकर नारेबाजी की। इस वजह से जन्म या मृत्यु पंजीकरण सहित कई काम नहीं हो सके। कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया। उन्हें बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed