{"_id":"5ee2737a8ebc3e42d162bd94","slug":"abusive-audio-of-district-panchayat-president-s-viral-kanpur-news-knp56503187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष का गालीगलौज का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष का गालीगलौज का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के गालीगलौज के ऑडियो ने 42 डिग्री तापमान को और भी बढ़ा दिया। इसमें वे जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र कठेरिया को गालियां दें रहे हैं। गुरुवार की शाम जिले में इसी ऑडियो की चर्चा रही।
ऑडियो में वे किसी से बात कर रहे हैं- पुष्पेंद्र कठेरिया, राम शंकर कठेरिया के बाप बन जाएं, जब तक मैं जिला पंचायत अध्यक्ष हूं पुष्पेंद्र कठेरिया की .....। मैं एक भी काम पुष्पेंद्र कठेरिया को नहीं दूंगा। मैं दस रुपये का भी काम नहीं दूंगा। वे किसी दूसरे का भी उदाहरण दे रहे हैं कि जिस तरह उन्होंने उससे रुपये ले लिए थे, उसकी तरह ये भी दे देंगे। बोले, अभी ऐसा नहीं है कि हमारा पैसा कोई पचा ले।
इस पर जब जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता है। बोले कि तीन साल पहले की बात है। रुपया है हमाओ। कोई सांसद जी की गोदी में बैठ जाए तो रुपया मांगये। या गारी तो हमने दी है ...को। वहीं, सांसद प्रतिनिधि भूपेश जी का कहना है कि ऑडियो हमारे पास भी आया है। दीपू सिंह पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने हैं और पहली बार ही अध्यक्ष। अभी मैच्योरिटी नहीं है। पुष्पेंद्र जी सांसद जी के नजदीकी हैं और जिला पंचायत सदस्य भी। इसके अलावा मुझे कुछ नहीं कहना।