{"_id":"6ace962ad2abe836d501395a","slug":"ability-360-team-triumphs-at-ideotsav-30-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1682184-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आइडियोत्सव 3.0 में एबिलिटी 360 टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आइडियोत्सव 3.0 में एबिलिटी 360 टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में आयोजित आइडियोत्सव 3.0 में विद्यार्थियों ने तकनीक और नवाचार के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शिवम सेठ के नेतृत्व वाली एबिलिटी 360 टीम ने पहला स्थान हासिल किया। टीम में समीक्षा शर्मा, पियूष साहू, सत्यम त्रिपाठी और विष्णुकांत राय शामिल रहे।
एबिलिटी 360 का विचार दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, रोजगार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान बनाना है। समावेशी तकनीक के जरिये उन्हें अधिक अवसर उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। प्रतियोगिता में आयुष शुक्ला ने एग्रीरक्षक का विचार रखा। इसके तहत एआई और ड्रोन तकनीक से फसलों में बीमारियों की शुरुआती पहचान कर किसानों को सुझाव देने की परिकल्पना की गई। अनुराग कुमार ने प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए रिमूव प्लास्टिक, सेव इंडिया पहल प्रस्तुत की।
गौरव मिश्रा ने जीएमडी टेक के जरिये वेबसाइट निर्माण और वेब विकास सेवाओं को व्यवस्थित करने का विचार दिया। आदित्य तिवारी ने स्किलब्रिज से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, परियोजनाओं और कॅरिअर के अवसरों से जोड़ने का विचार प्रस्तुत किया। अनीश गुप्ता ने रीजनल रूट्स के माध्यम से स्थानीय खाद्य उत्पादों को आकर्षक उपहार-पेटियों में बाजार तक पहुंचाने की योजना पेश की। कार्यक्रम में उद्यमिता वाद-विवाद, परिसर की समस्याओं की पहचान और समाधान तलाशने की गतिविधियां भी हुईं। विशेषज्ञ रोसी मंडोली और डॉ. शिल्पा देशपांडे ने विद्यार्थियों को विचारों को व्यावहारिक योजनाओं और उद्यमों में बदलने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस दौरान डीन इनोवेशन डॉ. रोहित शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे।