फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abhishek Kapoor first English novel 'The Selfish Betrayals' released

कानपुर के अभिषेक कपूर ने रचा रहस्य का संसार, ‘द सेल्फिश बेट्रायल्स’ का किया विमोचन

Mon, 20 May 2019 06:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 May 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Kapoor first English novel 'The Selfish Betrayals' released
‘द सेल्फिश बेट्रायल्स’ का किया विमोचन - फोटो : अमर उजाला
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लेखक बने कानपुर के तिलक नगर निवासी 31 वर्षीय अभिषेक कपूर के पहले अंग्रेजी उपन्यास (नॉवेल) द सेल्फिश बेट्रायल्य की लांचिंग रविवार को लाजपत नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवीन सिंह ने उपन्यास का विमोचन किया। इस अवसर पर नवीन सिंह ने कहा कि बिना किताबों के जीवन शून्य है। इतिहास हो या विज्ञान किताबों के बिना सब अधूरा है। 
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि उपन्यास की काल्पनिक कहानी कानपुर के परिदृश्य पर आधारित है। यह एक रोमांचकारी नॉवेल है। पुस्तक का विषय विश्वासघात है। कहानी के जरिए यह बताया गया है कि लोग अपने प्रियजनों के साथ भी पैसे, प्यार, घृणा व बेबसी के कारण विश्वासघात कर सकते हैं। कहानी का पात्र अपने दम पर शहर में हुई एक मॉडल की हत्या की गुत्थी पुलिस से पहले सुलझाने की कोशिश करता है। वह सफल हुआ या नहीं, यह रहस्य की बात है। किताब के जरिए कानपुर की संस्कृति, जीवनशैली को दुनिया भर में प्रसिद्ध करना है।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि वह अगस्त 2018 में नॉवेल लिखना शुरू किया और इस साल मार्च में यह पूरा हुआ। कहानी के कुछ विश्वासघात मेरे साथ भी हुए हैं। यह नॉवेल मेरे दोेनों बच्चों को समर्पित है, जो एक दुर्घटना में इस दुनिया में नहीं रहे। विमोचन के मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. ओमेंद्र कुमार, प्रकाशक विवेक मिश्रा, उमेश शुक्ला, संजय गुप्ता, मानसिंह बग्गा, सुरेश श्रीवास्तव, विजयभान सिंह, अंकित शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफाइल
अभिषेक के पिता शरद कपूर शार्ट फिल्मों के निर्माता हैं। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के बाद अभिषेक ने बंगलूरू के पीईएस कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, नोकिया सीमेंस नेटवर्क के लिए अपनी सेवाएं दीं। नौकरी छोड़कर खुद का काम शुरू किया और नोकिया, इंटेल, इसरो आदि को सेवाएं दीं।जागरूक इंडिया नामक एक ऑनलाइन अभियान चलाया। इसमें राष्ट्रीय विषय के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। मन्नू, बॉस्केट, 2 मंथ आदि शार्ट फिल्मों में स्क्रिप्ट, डायरेक्शन, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed