फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   abhee bhaav theek nahin, kold storej mein rakhenge aaloo

अभी भाव ठीक नहीं, कोल्ड स्टोरेज में रखेंगे आलू

Mon, 08 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
abhee bhaav theek nahin, kold storej mein rakhenge aaloo
खेत में लगे आलू के ढेर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अक्तूबर में बोए गए आलू की खुदाई तेज हो गई है। बाजार में अच्छे भाव न मिलने से किसान अभी बेचने को तैयार नहीं हैं। यह कोल्ड स्टोरेज में भंडारण के लिए ले जाने लगे हैं। भाव मुफीद मिलने पर बिक्री की जाएगी। इस समय आलू के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लाक समेत जलालाबाद, तालग्राम, छिबरामऊ, सौरिख व उमर्दा आदि क्षेत्रों में आलू की बंपर पैदावार हुई है। पिछली बार 47 हजार हेक्टेयर की जगह इस बार 48,500 हेक्टेयर में बुवाई की गई। मौसम ने किसानों का साथ दिया। इससे आलू की अच्छी पैदावार हुई है। आलू की फसल अब पककर तैयार है। किसान खुदाई में जुट गए हैं। आलू भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज में पहुंचने लगा है। कोल्ड स्टोरेज स्वामियों ने अभी भंडारण शुल्क तय नहीं किया है। इससे आलू के पैकेट टिनशेड में लगाए जा रहे हैं। वसंत पंचमी पर पूजन होगा। इसके बाद भंडारण शुल्क तय किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि अगैती आलू की खुदाई हो रही है। किसानों को आलू की बेहतर कीमत मिले, ऐसा प्रयास होगा। उम्मीद है कि आलू बोने वाले किसानों को इस बार लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को 1600 से 2000 रुपये क्विंटल भाव की दरकार
किसानों को आलू की कच्ची फसल की शुरुआत में चार हजार से 4400 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिले थे। बाद में दाम कम होते चले गए। आलू किसानों ने बताया कि 1600 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलने पर परता पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed