{"_id":"c4159f6067b30cc67693771f8f6edb75","slug":"aasha-jyoti-centre-will-open-in-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा ज्योति केंद्र की अप्रैल में आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा ज्योति केंद्र की अप्रैल में आशा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम की प्राथमिकता वाले रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र का संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) के बगल में निर्माण शुरू हो गया है। शासन ने भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मार्च में भवन तैयार हो जाएगा। अप्रैल से केंद्र की सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि केंद्र का निर्माण होने से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। अस्थायी रूप से आशा ज्योति केंद्र अभी उर्सला में संचालित हो रहा है। तत्कालीन डीएम डॉ. रोशन जैकब ने जून महीने में इस केंद्र का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र में होंगी ये सुविधाएं
1090, 1098 और 108 एंबुलेंस सेवाएं केंद्र से जुडे़ंगी। एंबुलेंस में महिला अटेंडेंट, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, महिला सिपाही, होमगार्ड की तैनाती होगी। महिला थाना रिपोर्टिंग चौकी खोली जाएगी। एक महिला डॉक्टर और दो स्टाफ नर्स की तैनाती होगी। मनोरोग विशेषज्ञ और ट्रामा चाइल्ड काउंसलर की नियुक्ति होगी। बैंकिंग पटल की स्थापना होगी।
विज्ञापन
बच्चों के लिए क्रेच खुलेगा। अध्ययन कक्ष खुलेगा। प्रशिक्षण हॉल की होगी स्थापना।