{"_id":"60ade96f8ebc3e8662127a9a","slug":"aarti-sharma-murder-case-news-update-kanpur-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती शर्मा हत्याकांड: सुपारी देने वाला पति और एक शूटर गया जेल, पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती शर्मा हत्याकांड: सुपारी देने वाला पति और एक शूटर गया जेल, पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य
Wed, 26 May 2021 11:54 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 May 2021 11:54 AM IST
सार
आरती शर्मा हत्याकांड में पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। मामले में सुपारी देने वाले पति और एक शूटर को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
आरती शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महिला उद्यमी आरती शर्मा (36) हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को सुपारी देने वाले उसके पति और एक शूटर को जेल भेज दिया। जेल भेजने से पहले पुलिस ने दोनों का आमना सामना भी कराया। दोनों ने एक साथ साजिश की कहानी बताई। जुर्म भी कबूला।
अब पुलिस फरार शूटरों की तलाश में जुट गई है। नौबस्ता निवासी आरती शर्मा की 18 मई की शाम को बिधनू किसान नगर मार्ग पर करसुई पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि हमीरपुर निवासी उसके पति श्याम शरण शर्मा ने शूटर शाहरुख को 3.20 लाख की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया था।
श्याम शरण पहले से ही पुलिस हिरासत में था जबकि सोमवार को पुलिस ने हमीरपुर भरुआ सुमेरपुर निवासी शूटर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने जो साजिश रची उसके तमाम साक्ष्य उनके मोबाइल से मिले हैं। कई कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। जिसमें साजिश से लेकर अंजाम तक की बातें रिकॉर्ड हैं।
विज्ञापन
बिधनू एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल राजा शुक्ला गैंग के शूटर राहुल राजपूति, विकास हजरिया और रिंकू उर्फ भोलू की तलाश की जा रही है। जल्द इन सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। जेल भेजे गए आरोपी के पास एक देसी पिस्टल भी बरामद हुई है।
आसपास ही छिपा है रिंकू
हमीरपुर/कानपुर। पुलिस ने चार दिन पहले फरार आरोपी रिंकू के परिजनों को पूछताछ के लिए उठाया था। बाद में उनको छोड़ दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर या उसके पास ही रिंकू कहीं छिपा है। कुछ संदिग्ध नंबर पुलिस को मिले हैं। जिनके आधार पर जाल बिछाकर रिंकू को ट्रेस करने का प्रयास पुलिस कर रही है। इसके अलावा एक टीम प्रतापगढ़ गई है। जहां पर राहुल और विकास की तलाश जारी है।