फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   aamir sashidi says this is a fake encounter

उलेमा काउंसिल ने एनकाउंटर काे बताया फर्जी, बाेले- मुल्क में मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाई जा रही

Sat, 11 Mar 2017 06:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 06:26 AM IST
विज्ञापन
aamir sashidi says this is a fake encounter
उलेमा काउंसिल के प्रेसिडेंट लाेगाें काे संबाेधित करते हुए
मारे गए संदिग्ध आतंकी फैजुल्ला के घर पहुंचे उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी ने एनकाउंटर को फर्जी करार दिया। कहा कि मुल्क में हिन्दू और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा करने की साजिश चल रही है। लखनऊ में फैजुल्ला अपने आईकार्ड के साथ सजधज के नहीं मरेगा। वो हाथों में रिवाल्वर लिए मरा।  क्या ये कोई फिल्म नहीं है जो यूपीएटीएस वाले दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

रशादी ने कहा कि मैं उनके घरवालों को तैयार कर रहा हूं। 


डीजीपी पूरे एपिसोड से बाहर क्यों हैं केवल एडीजे लॉ एंड ऑर्डर और सरकार ने मिलकर ये फर्जी एनकाउंटर कराया है। अखिलेश पर आरोप लगाया हमारे लड़के को बली का बकरा बनाया। हम लड़ेंगे। सबको लड़ायेंगे। हम उसके घर जाकर पैसे देंगे। भूखे नहीं मरने देंगे। हम सुप्रीमकोर्ट जाएंगे सभी पुलिसवालों के नार्को टेस्ट की मांग भी करेंगे।  

विज्ञापन

 

रशादी ने ये भी कहा कि फैजुल्ला के पिता से फोन करके पुलिसवाले ये कहते हैं कि लड़के से कहो सरेन्डर करे लेकिन लड़के से बात ही नहीं कराई गई। किससे सरेन्डर करवा रहे हो। कभी एटीएस वाले कहते हैं कि तीन पासपोर्ट मिले तो दो पासपोर्ट होने की बात करते हैं। पहले बोला सैफुल्ला आईएस वाला है ‍फिर बोलते हैं आईएस वाला नहीं है इसका क्या मतलब है। एटीएस के लोग पहले भी ऐसे काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खालिद मुजाहिद को घर से उठाकर पकड़ा फिर आरडीएक्स के साथ दिखा दिया। पुलिसवाले अब मुसलमानों को प्रताड़ित नहीं कर सकेंगे। सैफुल्ला अगर अंदर था तो सैफुल्ला के भाई और पिता का नंबर पुलिस को कैसे मिला। अधिकारी फोन करके कह रहा है कि लड़के से कहो सरेन्डर कर दे। पूरा एनकाउंटर फर्जी है। पूरे एपिसोड से डीजीपी का आउट ऑफ रेन्ज होना और एडीजे लॉ एन्ड ऑर्डर का बार-बार बयान बदलना साजिश बता रहा है। जो आतंकवादी घर के अंदर बंद है उसके पास से बाप का नंबर कैसे मिला यही सबसे बड़ा सवाल है।

 

मकान के अंदर जितने हथियार मिले वो सब पुलिस के थे। फायरिंग फैजुल्ला नहीं कर रहा था खुद पुलिसवाले अंदर से कर रहे थे। आईएस का झंडा दिखाया गया वो भी पूरी तरह से साजिश का ही हिस्सा है। इस फर्जी एनकाउंटर से मुसलमानों को बर्बाद करने के लिए आरएसएस ने ये काम किया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह पर आरोप लगाते हुए रशादी ने कहा कि मुलायम ने अपनी हुकूमत में रामलला वाले मसले पर अपनी ताकत सबसे सामने दिखाने के लिए  7 लोगों को पकड़वाया था। वैसा ही काम उनके बेटे अखिलेश ने भी किया है। इस मामले को लेकर सुप्रीमकोर्ट जाएंगे।  आमिर रशादी सैफुल्ला के पिता सरताज से मिलने के बाद आतिफ और इमरान के घर भी गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed