फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was beaten to death in Kanpur countryside, taking away a minor, one accused arrested, the search for others continues

UP News: नाबालिग प्रेमिका को भगाकर ले जा रहे युवक को पीटकर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Sun, 12 Jun 2022 07:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Jun 2022 07:48 PM IST
सार

रसूलाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जा रहे युवक को किशोरी के परिजनों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में लड़की के परिवार के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
A young man was beaten to death in Kanpur countryside, taking away a minor, one accused arrested, the search for others continues
सूखे बंबे पर लगी भीड़, जांच करते एएसपी  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रसूलाबाद में रहने वाली नाबालिग प्रेमिका को साथ ले जा रहे कल्याणपुर निवासी युवक को शनिवार रात किशोरी के परिजनों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। खुद ही डॉक्टर के पास ले गए। मृत घोषित करने पर शव को सूखे बंबे में फेंक कर फरार हो गए।

विज्ञापन


कल्याणपुर के अशोक नगर (मूलरूप से शिवली के बैरी सवाई गांव) निवासी अंकित मिश्र (27) गाजियाबाद की एक फैक्टरी में काम करता था। उसके रसूलाबाद के एक गांव में रहने वाली किसान की 16 वर्षीय बेटी से प्रेम संबंध थे। एक सप्ताह पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। शनिवार रात वह प्रेमिका के पनकी निवासी मौसा के साथ बाइक से रसूलाबाद गया था।

विज्ञापन

A young man was beaten to death in Kanpur countryside, taking away a minor, one accused arrested, the search for others continues
मृतक अंकित मिश्र की फाइल फोटो  - फोटो : अमर उजाला

देर रात वह प्रेमिका को बाइक से अपने साथ ले जाने लगा। जानकारी पर किशोरी के परिजनों ने अंकित का पीछा किया। रास्ते में पकड़ कर पीटकर मार डाला। अंकित के शव को हीकेपुर गांव के बाहर सूखे बंबे में फेंककर फरार हो गए। अंकित के पिता ने शनिवार रात ही पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या कर शव गायब करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रेमिका से पूछताछ के बाद पुलिस ने अंकित का शव बरामद किया। वहीं, किशोरी के चाचा को हिरासत में लिया है।

अंकित की हो चुकी थी शादी, मायके में थी पत्नी
अंकित की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी मायके में थी। अंकित की हत्या से मां सीमा, पत्नी कल्पना, भाई मोहित, मानस व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित का ननिहाल किशोरी के गांव में उसी के घर के पास है। लॉकडाउन में अंकित ननिहाल में ही था। उसी समय अंकित का किशोरी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। शनिवार को अंकित किशोरी को गाजियाबाद ले जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed