फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man trapped a woman from Hathras in a love trap left her after keeping her in a live in relationship

Kannauj: हाथरस की महिला को युवक ने प्रेमजाल में फंसाया, लिव इन रिलेशनशिप में रखने के बाद छोड़ा

Thu, 20 Mar 2025 03:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Mar 2025 03:21 PM IST
सार

Kannauj News: महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बेटियां भी हैं। पति ने उसे छोड़ दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता छज्जापुर के युवक के संपर्क में आई, तो लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

विज्ञापन
A young man trapped a woman from Hathras in a love trap left her after keeping her in a live in relationship
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक ने दिल्ली में हाथरस की एक महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और कई माह तक लिव इन रिलेशनशिप में रखने के बाद छोड़ दिया। युवक घर भाग आया और फोन पर महिला के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने नोएडा से आकर पुलिस से शिकायत की। एसपी ने विशुनगढ़ थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जनपद हाथरस के एक गांव निवासी महिला दिल्ली में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करती है। उसके दो छोटे- छोटे बच्चे है। उसी कंपनी में थाना विशुनगढ़ के गांव छज्जापुर निवासी एक युवक भी नौकरी करता है। महिला युवक के संपर्क में आ गई। युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। दो माह से युवक अकारण महिला को मारपीट करके प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद युवक अचानक महिला को नोएडा में छोड़कर गांव आ गया।

विज्ञापन

यूपी 112 पर दर्ज कराई शिकायत
वह फोन करके महिला से गाली गलौज करता था। मंगलवार की रात को महिला बस से विशुनगढ़ पहुंची। उसने यूपी 112 पर शिकायत दर्ज कराई। पीआरवी महिला को थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने छज्जापुर में जाकर युवक की तलाश की पर घर में नहीं मिला। बुधवार को पूरा मामला संज्ञान में आने एसपी विनोद कुमार ने थानाध्यक्ष को पूरे मामले में जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पति ने छोड़ा तो प्रेमी ने भी की बेवफाई
थानाध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बेटियां भी हैं। पति ने उसे छोड़ दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता छज्जापुर के युवक के संपर्क में आई, तो लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। आरोपी को पकड़ लिया गया, तो उसने महिला को साथ रखने का आश्वासन दिया है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति होने पर दोनों को भेज दिया गया है और उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed