फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man lying in front of the train, three coaches passed over him, the drivers wisdom saved his life

Unnao: ट्रेन के आगे लेटा युवक, ऊपर से निकल गईं तीन बोगियां, चालक की सूझबूझ से बची जान, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 18 May 2024 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 May 2024 10:56 AM IST
सार

Unnao News: कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि युवक पढ़ा लिखा है। उसका परिजनों से कोई विवाद हुआ है। वह काफी डरा हुआ है और पूरी बात नहीं बता पा रहा है। वह बार-बार आत्महत्या करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
A young man lying in front of the train, three coaches passed over him, the drivers wisdom saved his life
लोकनगर क्रासिंग पर ट्रेन के नीचे लेटा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में परिजनों से विवाद के बाद कानपुर में रहने वाला युवक उन्नाव आया और लोकनगर क्रॉसिंग के पास लखनऊ से कानपुर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर लेट गया। चालक ने ट्रेन रोकी लेकिन तब तक तीन बोगी उसके ऊपर से निकल गईं। चालक ने कंट्रोलरूम को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस पहुंची और युवक को कोतवाली ले आई। परिजनों को सूचना देकर बुलाया है। कानपुर के काकादेव शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी लल्लन सिंह का पुत्र रिषभ (25) का परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकलकर आत्महत्या के इरादे से उन्नाव पहुंचा।

विज्ञापन

यहां वह शहर के मोहल्ला लोकनगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा। शाम करीब 6:32 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस को आते देख रेलवे ट्रैक के बीच में लेट गया। लोको पायलट की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने ब्रेक लगाई लेकिन तब तक तीन बोगी युवक के ऊपर से निकल चुकी थीं।

चालक की सूझबूझ के चलते बची जान
ट्रेन चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। गेट मैन विकास की सूचना पर आरपीएफ और कोतवाली पुलिस पहुंची। ट्रेन के नीचे से युवक को निकाला। गनीमत रही ट्रेन चालक की सूझबूझ के चलते युवक की जान बच गई और उसे कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन

युवक नहीं बता रहा है पूरी बात
कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि युवक पढ़ा लिखा है। उसका परिजनों से कोई विवाद हुआ है। वह काफी डरा हुआ है और पूरी बात नहीं बता पा रहा है। वह बार-बार आत्महत्या करने की बात कह रहा है। उसके परिजनों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed